फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car Crashes into Police Station In-Charge’s Vehicle

Kannauj: थानेदार की कार में टक्कर के बाद खुला राज! दूसरी कार से मिलीं पीली धातु की 10 ईंटें, दो हिरासत में

Sat, 22 Aug 2026 11:53 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 11:53 AM IST
सार
Register For Event

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सकरावा थाना प्रभारी की सरकारी कार में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि थाना प्रभारी और हमराह सिपाही बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Car Crashes into Police Station In-Charge’s Vehicle
दूसरी कार से मिलीं पीली धातु - फोटो : amar ujala

विस्तार

टक्कर मारने वाली कार से पीली धातु की 10 ईंटें मिलने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस बरामद धातु की जांच करा रही है। सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार रात करीब दो बजे हमराह सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर और महिला सिपाही रितु चाहर के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी से कन्नौज लौट रहे थे। सरकारी कार सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे।

विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निकवा के पास किलोमीटर संख्या 171 पर पीछे से आई एक कार ने उनकी सरकारी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की जांच की तो उसमें पीली धातु की 10 ईंटें मिलीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया इन्हें पीली धातु बताया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि ईंटें सोने की हो सकती हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने महराजगंज और नेपाल निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस बरामद धातु की वास्तविकता और उसे ले जाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed