फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: Farmer falls into 100-foot-deep well; police save him after four-hour rescue operation

चित्रकूट: 100 फीट गहरे कुएं में गिरा किसान, चार घंटे बाद पुलिस ने बचाई जान

Mon, 24 Aug 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Farmer falls into 100-foot-deep well; police save him after four-hour rescue operation
कुएं में गिरे किसान की पुलिस ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
सरधुवा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। खेत के पास सौ फीट गहरे कुएं में गिरे 45 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चार घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी शिव आसरे मय फायर ब्रिगेड टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन


अंधेरा और गहराई के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण था। रस्सी-सीढ़ी की मदद से जवान कुएं में उतरे और ग्रामीणों के सहयोग से किसान को बाहर निकाला। हालत नाजुक होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर टीम के साहस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed