{"_id":"6a99bc770ee535fe4708e6d1","slug":"kanpur-light-drizzle-for-two-days-followed-by-likely-heavy-rain-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो दिन तक बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो दिन तक बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान है कि बादल एक सप्ताह तक ऐसे ही बने रहेंगे। कानपुर परिक्षेत्र में आने वाले दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद फिर तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आठ सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बारिश घटना शुरू होगी।
मध्य प्रदेश के उत्तरी और प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह चौतरफा नमी आकर यहां जमा हो रही है। इससे घने बादल और बारिश बनी हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि इसी वजह से बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। केंद्र के एक सप्ताह के पूर्वानुमान में ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के उत्तरी और प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह चौतरफा नमी आकर यहां जमा हो रही है। इससे घने बादल और बारिश बनी हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि इसी वजह से बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। केंद्र के एक सप्ताह के पूर्वानुमान में ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र से मानसून की वापसी सितंबर के आखिरी सप्ताह के अंतिम दिनों में होने की संभावना है। कानपुर परिक्षेत्र में दिन भर रह-रहकर रिमझिम बारिश होती रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 29.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य 32.4 डिग्री से 3.8 कम रहा। वहीं बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य 24.4 डिग्री से 0.3 डिग्री अधिक रहा।
तापमान
अधिकतम- 28.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.7 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 28.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.7 डिग्री सेल्सियस