स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही। बताया गया कि बिंदकी, फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवार तड़के छांजा गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। महिला तीन बच्चों की मां है और उसकी बड़ी बेटी की शादी तय है।
तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा आशिक: 30 घंटे कमरे में रहा बंद, महिला से 13 साल है छोटा, ऐसे बची युवक की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:26 PM IST
Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक बने युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस को मोहल्ले की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला और महिला के साथ उसे थाने ले जाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन