फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rain expected in several UP cities; Meteorological Department issues an alert

कानपुर: यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
सार
Register For Event

अर्नब चक्रवात की वजह 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। विभाग की मानें तो बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Rain expected in several UP cities; Meteorological Department issues an alert
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात का असर 29 और 30 अक्तूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में रहेगा। कानपुर परिक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया गया। विभाग का अनुमान है कि परिक्षेत्र में हल्की बारिश रहेगी। झोंकेदार हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है लेकिन बहुत अधिक तीव्रता नहीं रहेगी। चक्रवात के प्रभाव से माहौल में नमी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अवध और पूर्वांचल के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कानपुर, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में घने बादलों के साथ बेमौसम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Rain expected in several UP cities; Meteorological Department issues an alert
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर को बादलों की आवाजाही और हल्की फुहारों के बाद एक नवंबर से मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क होना शुरू हो जाएगा। मुख्य चक्रवात का ज्यादा असर 29 और 30 अक्तूबर को ही रहेगा।
विज्ञापन

Kanpur: Rain expected in several UP cities; Meteorological Department issues an alert
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदले मौसम का कानपुर परिक्षेत्र पर तुलनात्मक रूप से कम असर रहेगा। नमी वाले बादलों का घेरा बुधवार शाम से ही प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

तापमान
अधिकतम- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 17 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed