फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two people, including the son of a retired Junior Engineer, fell critically ill and died

कानपुर: रिटायर्ड जेई के बेटे समेत दो की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम

Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two people, including the son of a retired Junior Engineer, fell critically ill and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चकेरी और रावतपुर में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देहली सुजानपुर श्यामनगर निवासी गुरुनारायण शर्मा बीएसएनएल से जेई पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार रात बड़े बेटे अमित शर्मा (36) के रीढ़ की हड्डी में दर्द हुआ। रविवार सुबह पिता मेडिकल स्टोर से पेन किलर दवा लेकर आए। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिलने पर अमित अपने दोस्त गौरव भदौरिया के साथ जाकर इलाके की एक हार्डवेयर दुकान में बैठ गए। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रावतपुर में पदम सिंह के बेटे आकाश राज (32) की मौत हो गई। भाई विक्रम ने बताया कि आकाश की कल्याणपुर स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी में नौकरी लगी थी। रविवार को कंपनी देखकर लौटने पर वह अपने दोस्त इरफान के साथ कल्याणपुर स्थित एक अन्य लॉजिस्टिक कंपनी में बैठा था। अचानक आकाश की हालत बिगड़ी। हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed