{"_id":"6a946e52a87492b1fd0779ac","slug":"kanpur-varanasi-bound-vande-bharat-train-pelted-with-stones-coach-window-cracked-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वाराणसी जा रही वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा चटका, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे से पत्थरबाज की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वाराणसी जा रही वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा चटका, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे से पत्थरबाज की हुई पहचान
Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कानपुर होते हुए वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रविवार सुबह पथराव हो गया। यह घटना सेंट्रल स्टेशन से आगे चंदारी स्टेशन के पास हुई। पथराव से एक कोच का शीशा चटक गया। ट्रेन रोककर जीआरपी को सूचना दी गई। पत्थर चलने से यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में हुई, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत जैसे ही सेंट्रल स्टेशन को पार करते हुए सुबह करीब 10:15 बजे चंदारी स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक एक युवक ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक कोच का शीशा चटक गया। आनन फानन ट्रेन रोकी गई और रेलवे कंट्रोल पर मैसेज हुआ। जीआरपी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात को पटना जा रही तेजस राजधानी पर भी पत्थरबाजी हुई थी।
विज्ञापन