फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Student molested while returning from tuition knocked off bicycle and slashed with a blade FIR registered

यूपी: ‘चिल्लाती रही...पर नहीं माने दरिंदे’, ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, साइकिल से गिराकर मारा ब्लेड

Thu, 03 Sep 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 03 Sep 2026 01:27 PM IST
सार
Register For Event

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही कक्षा 12वीं की एक नाबालिग दिव्यांग छात्रा को पांच युवकों ने घेरकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे साइकिल से गिराकर पीटा और ब्लेड मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Orai Student molested while returning from tuition knocked off bicycle and slashed with a blade FIR registered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव के पास बुधवार को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही कक्षा 12वीं की नाबालिग दिव्यांग छात्रा को पांच युवकों ने घेर लिया। वे छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया, तो उसे साइकिल से गिराकर पीटा और ब्लेड मार दिया।

विज्ञापन

इसके बाद युवक भाग गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की सुबह उसकी दिव्यांग बहन कुठौंद से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी।

विज्ञापन

युवकों ने पिटाई की और साइकिल से गिरा दिया
कुठौंद-टिकरी मार्ग पर एक गांव के पास ट्यूबवेल के सामने उसे गौरव और अमन समेत तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। छात्रा के भाई का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, तो इन युवकों ने उसकी पिटाई की और साइकिल से गिरा दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने ब्लेड फेंककर मारा, जिससे वह घायल हो गई।

गौरव, अमन और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
छात्रा के शोर मचाने के बावजूद युवक उसके साथ अभद्रता करते रहे। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को घायल अवस्था में कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने गौरव, अमन और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चिल्लाती रही दिव्यांग किशोरी, नहीं माने आरोपी
छात्रा के भाई का आरोप है कि उसकी बहन दिव्यांग है। आरोप है कि उसकी बहन युवकों के आगे चिल्लाती रही, पर युवक नहीं माने और लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। जब बहन ने कहा कि वह इसकी शिकायत घर पर करेगी, तब उसे पीटा और धमकाया।

छात्रा ने ब्लेड फेंककर मारने का बयान दिया है। उसके भाई ने दो लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। मामले की जांच कर रहा हूं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -विनय कुमार, एसपी जालौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed