{"_id":"6a872923828aa438ff0e0f2f","slug":"pandu-river-swells-water-enters-barra-8-informal-settlement-households-affected-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांडु नदी उफनाई: बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी, गृहस्थी हुई प्रभावित; कटरी के 176 गांवों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडु नदी उफनाई: बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी, गृहस्थी हुई प्रभावित; कटरी के 176 गांवों में अलर्ट जारी
Thu, 20 Aug 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:55 PM IST
Kanpur News: पांडु नदी उफना गई। बर्रा-8 कच्ची बस्ती में नदी का पानी घुस गया। लोग बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। गृहस्थी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बारिश से गंगा की सहायक पांडु नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। गुरुवार को बर्रा-8 के वरुण विहार स्थित कच्ची बस्ती में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। घरों के अंदर पानी पहुंचने पर लोग बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कई झोपड़ियों में पानी भरने से गृहस्थी प्रभावित हुई। वहीं हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के साथ कटरी के 176 गांवों में अलर्ट जारी किया है।
बस्ती में रहने वाले मनीष, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल और सुनीता ने बताया कि बुधवार की रात अचानक पानी घरों में पहुंच गया। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से बच्चों को बाहर निकाला। कुछ परिवार आसपास किराये के कमरों में चले गए हैं। पांडु नदी का पानी बढ़ने से रफाका नाले में बैकफ्लो की आशंका भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में रहने वाले मनीष, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल और सुनीता ने बताया कि बुधवार की रात अचानक पानी घरों में पहुंच गया। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से बच्चों को बाहर निकाला। कुछ परिवार आसपास किराये के कमरों में चले गए हैं। पांडु नदी का पानी बढ़ने से रफाका नाले में बैकफ्लो की आशंका भी बढ़ी है।
विज्ञापन
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
नदी का पानी नाले में गया तो रावतपुर, विजयनगर, दादानगर और बर्रा-7 में जलभराव बढ़ सकता है। उधर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। बैराज पर गुरुवार की शाम पांच बजे अपस्ट्रीम जलस्तर 113.65 मीटर और डाउनस्ट्रीम 113.50 मीटर दर्ज किया गया।
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सभी 30 गेट खोलकर 2,99,861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि हरिद्वार से 1,34,584 और नरौरा से 91,940 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गई है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.24 मीटर पहुंच गया है जो चेतावनी बिंदु से 76 सेंटीमीटर नीचे है।
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
छह बाढ़ चौकियां बढ़ाईं
प्रशासन ने छह नई बाढ़ चौकियां बढ़ाकर कुल संख्या 35 कर दी है। 101 राहत शिविर भी तैयार हैं। सदर के 54, घाटमपुर के 58, बिल्हौर के 51 और नरवल के 12 गांवों पर विशेष नजर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 121 नाव और 65 गोताखोर तैनात किए गए हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन महेंद्र कुमार ने बताया कि कटरी के गांवों में चेतावनी जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है फिर भी तैयारियां पूरी हैं। सदर क्षेत्र में सात, घाटमपुर में 16, बिल्हौर में नौ, नरवल में तीन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।