फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Severe Erosion by Ganga: Three Permanent Houses Washed Away in Samaechipur Chitar; Panic Among Villagers

Farrukhabad: गंगा कटान का विकराल रूप, समैचीपुर चितार गांव में तीन पक्के मकान समाए; ग्रामीणों में दहशत

Fri, 21 Aug 2026 02:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 02:58 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: गंगा के तेज कटान ने बाढ़ क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार शाम कटान की चपेट में आकर तीन पक्के मकान गंगा में समा गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घर और सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Severe Erosion by Ganga: Three Permanent Houses Washed Away in Samaechipur Chitar; Panic Among Villagers
मकान गंगा में समाए - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा नदी का कटान लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। समैचीपुर चितार गांव में गंगा के तेज कटान की चपेट में आने से बृहस्पतिवार शाम तीन पक्के मकान अचानक नदी में समा गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

एक ही दिन में ढहे तीन मकान

ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को अचानक हुए तेज कटान की वजह से गांव निवासी हुसैन मोहम्मद, अलाउद्दीन और शहनवाज के पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर गंगा में समा गए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में अब तक कुल पांच लोगों के मकान गंगा की धारा में बह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

लगातार हो रहे कटान के कारण स्थिति यह हो गई है कि गांव के अन्य लोग भी भयभीत हैं। ग्रामीण अपने घरों को खुद तोड़ने और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में अन्य मकानों के भी नदी में समाने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन





ग्राम प्रधान ताराबानो ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से लगातार कटान जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed