फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Payment of 1.51 crore made without bills or photographs rough drafts found uploaded on the portal

‘कानपुर में फर्जीवाड़ा': बिना बिल-फोटो के 1.51 करोड़ का भुगतान, पोर्टल पर अपलोड मिले रफ कागजात, जांच के आदेश

Fri, 21 Aug 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 21 Aug 2026 09:06 AM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: भीतरगांव क्षेत्र पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विकास कार्यों के नाम पर करीब 1.51 करोड़ रुपये के भुगतान में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि 10 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले कार्यों के लिए जरूरी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्य के वास्तविक बिल व फोटो के बजाय रफ टीडीएस कैलकुलेशन रिपोर्ट और मेजरमेंट बिल अपलोड किए गए।
 

विज्ञापन
Kanpur Payment of 1.51 crore made without bills or photographs rough drafts found uploaded on the portal
खड़ विकास अधिकारी कार्यालय, भीतरगांव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों के नाम पर करीब 1.51 करोड़ रुपये के भुगतान ने सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कई कार्यों में निर्धारित स्वीकृति प्रक्रिया का पालन किए बिना भुगतान कर दिया गया।

विज्ञापन

इतना ही नहीं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज कई कार्यों में बिल और कार्य की फोटो के बजाय मेजरमेंट बिल (एमबी) और टीडीएस कटौती के नाम पर रफ टीडीएस कैलकुलेशन रिपोर्ट की फोटो अपलोड की गई है। क्षेत्र पंचायतों में राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से विकास कार्य कराए जाते हैं।

विज्ञापन





बिल और फोटो पोर्टल पर अपलोड करना होता है
नियमानुसार 10 लाख रुपये से अधिक के कार्यों के प्रस्ताव पर डीपीआरओ, सीडीओ और आवश्यकतानुसार जिलाधिकारी स्तर से स्वीकृति के बाद ही काम कराया जाता है। कार्य पूरा होने के बाद बिल और फोटो पोर्टल पर अपलोड करना होता है। जांच के बाद लेखाकार और खंड विकास अधिकारी की निगरानी में भुगतान होता है।

विभागीय अधिकारियों में हड़कंप
लेकिन भीतरगांव में पोर्टल पर दर्ज कार्यों को देखें, तो कई में 10 लाख रुपये की सीमा पार कर भुगतान किया गया है। यही नहीं कई कार्यों की एक आईडी बनाई गई लेकिन पोर्टल पर भुगतान को दो हिस्सों में बांटकर दर्ज कर दिया। इस खुलासे के बाद से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

10 लाख से अधिक के इन कार्यों का नियम की अनदेखी कर हुआ भुगतान

  • रसूलपुर जाजपुर में जय सिंह के घर से रामनिवास के घर तक सड़क निर्माण कार्य 10.33 लाख रुपये से कराया गया।
  • सिहुपुर प्राथमिक विद्यालय के बाहर राजन शुक्ला के घर से सोनेलाल के घर तक डामर सड़क निर्माण कार्य 10.37 लाख रुपये से कराया गया।
  • कुड़नी में बीएएमए इंटर कॉलेज के बाहर डामर रोड का निर्माण कार्य 11 लाख से अधिक की राशि से कराया गया।
  • शाखारी में हीरालाल के घर तक सड़क निर्माण कार्य 11.35 लाख रुपये से कराया गया।
  • बैजूपुर में शिवम के घर से विजय प्रताप के घर तक सड़क व नाली निर्माण कार्य 11.39 लाख रुपये से कराया गया।
  • कुड़नी में अरविंद कुशवाहा के घर से श्रीराम के घर तक सड़क व नाली निर्माण कार्य 11.43 लाख रुपये से कराया गया।
  • शाह गांव में रतिराम के घर से जलिया देवी मंदिर तक इंटरलॉकिंग कार्य 14.74 लाख रुपये से कराया गया।
  • कैटल कैचिंग के नाम पर करीब 14 लाख रुपये खर्च दिखाया गया।

अगर नियमों का उल्लंघन कर किसी भी काम का भुगतान किया गया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।  -अभिनव जे जैन, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed