फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Sentenced to Life Imprisonment for Killing Friend in Kanpur

Kanpur: घर बुलाकर गड़ासे से की थी दोस्त की हत्या, अदालत ने दोनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Fri, 21 Aug 2026 05:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 05:13 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: दोस्ती के नाम पर घर बुलाकर हत्या करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट शुचि श्रीवास्तव की अदालत ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने शैलेश नाथ प्रजापति उर्फ लालू और अर्श गुप्ता पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन
Two Sentenced to Life Imprisonment for Killing Friend in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) शुचि श्रीवास्तव की कोर्ट ने घर बुलाकर दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार, जुर्माने की आधी धनराशि मृतक के भाई को दी जाएगी।

विज्ञापन

शराब पार्टी में विवाद और खौफनाक वारदात

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना 19 मार्च 2021 की है। बर्रा-2, मनोहरनगर निवासी विनय कुमार प्रभाकर उर्फ छोटू को उसके दोस्त शैलेश नाथ प्रजापति उर्फ लालू (निवासी बर्रा-8) ने अपने घर बुलाया था। विनय घर पर यह बताकर निकला था कि उसे लालू और उसका एक अन्य साथी अर्श गुप्ता निवासी बांगरमऊ, उन्नाव बुला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू के घर पर तीनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शैलेश और अर्श ने मिलकर गड़ासे से विनय की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए दोनों ने शव को बिधनू क्षेत्र में फेंक दिया।

विज्ञापन

ऐसे खुला राज: खून के धब्बों और मोबाइल ने दिलाई सजा

देर रात तक जब विनय घर नहीं लौटा, तो उसका भाई पवन बर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। उसी दौरान पुलिस ने बिधनू में मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त कराई, जो विनय का ही निकला। शंभुआ गांव के चौकीदार ने रिंद नदी के पास पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर शव देखकर बिधनू पुलिस को सूचना दी थी।

भाई पवन ने शैलेश और अर्श के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में शैलेश के घर के बाहर लगी इंटरलॉकिंग पर खून के धब्बे मिले, जिससे शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने रामगोपाल चौराहे के पास से शैलेश और अर्श को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के वक्त दोनों के कपड़ों पर खून के धब्बे थे। शैलेश के पास से मृतक विनय का मोबाइल बरामद हुआ। 20 मार्च को पुलिस ने शैलेश के घर से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा और खून से सना प्लाई का टुकड़ा भी बरामद कर लिया। ठाकुर चौराहे के पास से विनय की मोटरसाइकिल भी मिल गई। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 13 गवाह पेश किए गए। इन्हीं सुबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया।

पिता साथ करते थे नौकरी, वहीं से हुई थी दोस्ती

विनय और शैलेश के परिवार एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे। दोनों के पिता कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करते थे, जिसके चलते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी पारिवारिक पहचान के कारण विनय और शैलेश के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। शैलेश जहां प्राइवेट नौकरी करता था, वहीं दूसरा दोषी अर्श फर्नीचर का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed