{"_id":"6aca450a2c07261c580ddfed","slug":"laborer-died-after-being-hit-by-rotavator-in-kasganj-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोटावेटर की चपेट में आने से मजदूर के उड़े चिथड़े, 20 टुकड़ों में बंटा शरीर; भयानक माैत देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोटावेटर की चपेट में आने से मजदूर के उड़े चिथड़े, 20 टुकड़ों में बंटा शरीर; भयानक माैत देख कांप गए लोग
Sat, 10 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:52 PM IST
रोटावेटर की चपेट में आने से मजदूर के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े खेत में बिखरे पड़े थे। क्षतिग्रस्त शरीर का कुछ हिस्सा रोटावेटर में फंसा हुआ था। घटना के बाद खेत मालिक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गढ़ी में शनिवार दोपहर रोटावेटर की चपेट में आने से मजदूर के शरीर के चिथड़े उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उसके शरीर के करीब 20 टुकड़े हो गए, जो आसपास बिखर गए। वह लाहा की बुवाई के लिए ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। उसका क्षतिग्रस्त शव रोटावेटर में फंस गया, जिसे मिस्त्री बुलाकर करीब तीन घंटे के बाद निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बढोला निवासी अजीत (32) पुत्र ओमप्रकाश मजदूर थे। वह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर गांव गढ़ी निवासी कृपाल सिंह का लाहा का खेत जोतने गए थे। इस दौरान संदिग्ध हालात में रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी ही देर में पूरे गांव में घटना की सूचना फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके का नजारा देखकर ग्रामीण दंग रह गए। उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े खेत में बिखरे पड़े थे। क्षतिग्रस्त शरीर का कुछ हिस्सा रोटावेटर में फंसा हुआ था। घटना के बाद खेत मालिक मौके से भाग गया।
हादसे की सूचना मृतक के परिजन को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए मिस्त्री को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। मजदूर की मौत से पत्नी अंजलि तोमर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया। फिलहाल, पुलिस मजदूर की मौत को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि मजदूर की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।