{"_id":"6aa13b585b0c6d623c0a3ffb","slug":"woman-climbs-mobile-tower-in-kasganj-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इसलिए नाराज होकर उठाया ऐसा कदम; पुलिस समझाती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इसलिए नाराज होकर उठाया ऐसा कदम; पुलिस समझाती रही
Wed, 09 Sep 2026 04:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:26 PM IST
यूपी के कासगंज जिले में एक महिला मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। महिला को समझाती रही, लेकिन महिला किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ी महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला लाले में बुधवार दोपहर एक महिला मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई। महिला बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी है। उसके टॉवर पर चढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टॉवर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे आने को तैयार नहीं हुई। मौके पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है।
बताया जा रहा है कि महिला की बेटी लंबे से लापता है। पुलिस उसे अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इससे नाराज होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला की बेटी लंबे से लापता है। पुलिस उसे अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इससे नाराज होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है।