फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flash floods in Nepal raise flood threat in Kushinagar

नेपाल में जलप्रलय!: भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Wed, 26 Aug 2026 04:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 26 Aug 2026 04:40 PM IST
सार
Register For Event

नेपाल में भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, जिससे बगहा और कुशीनगर के गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा है। प्रशासन ने मरचहवा व शिवपुर समेत गांवों को खाली कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों को सतर्क किया।

विज्ञापन
Flash floods in Nepal raise flood threat in Kushinagar
लोगों को अलर्ट करने के लिए कहीं हुई मुनादी तो कहीं बजा सायरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी के उस पार बसे गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बिहार के बगहा पुलिस ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कुशीनगर जिला प्रशासन ने मरचहवा और शिवपुर समेत अन्य गांवों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। इन गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए घोषणाएं कराई जा रही हैं। अगले दो घंटे में नारायणी नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ खंड ने अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भूस्खलन के कारण सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दौरा
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार खड्डा के संभावित बाढ़ क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। उन्होंने खड्डा विकास खंड के ग्राम शिवपुर में पहुंचकर लोगों को सचेत किया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दोनों अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सुरक्षित रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

सीएम योगी ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed