फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four POCSO cases approved, two rejected

Kushinagar News: पाॅक्सो के चार प्रकरणों को मिली स्वीकृति, दो खारिज

Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four POCSO cases approved, two rejected
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एडीएम और एएसपी की मौजूदगी में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पाॅक्सो के चार प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए दो को खारिज का दिया गया।
विज्ञापन


समिति ने पाक्सो से जुड़े मामलों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्रवाई में आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की भी प्रगति जानी गई। एडीएम वैभव मिश्र ने शासन के निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और पात्रों को समयबद्ध तरीके से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। बैठक का संचालन डॉ. रामदास कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नृतांत सिंह, प्रदीप झा, अनिरुद्ध कुशवाहा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, पुष्पा पांडेय, ओमप्रकाश यादव, विनय शर्मा, रीता यादव, अभिषेक कुमार सिंह, नलिन सिंह आदिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed