Lakhimpur Kheri: सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर ऑटो चालक ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
लखीमपुर खीरी में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर एक ऑटो चालक ने जहर खाकर जान दे दी। उसके परिजनों का आरोप है कि मूलधन बकाया बताकर लगातार परेशान कर रहा था। उसने धमकी भी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के रामापुर निवासी ऑटो चालक संजय अवस्थी (46 वर्ष) ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये को लेकर सूदखोर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था।
मृतक के पुत्र मोहित ने बताया कि उनके पिता ने दो साल पहले शहर के एक युवक से ब्याज पर एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले धीरे-धीरे 2.40 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन आरोप है कि सूदखोर लगातार मूलधन बकाया होने की बात कहकर धमकाता रहा।
आरोपी ने दी थी धमकी
मोहित के मुताबिक, 17 अगस्त को सूदखोर कुछ साथियों के साथ घर आया और रुपये मांगते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि रुपये न लौटाने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद से संजय काफी परेशान रहने लगे।
मंगलवार सुबह संजय ऑटो लेकर घर से निकले थे। लौटने पर उनकी हालत खराब थी। परिजनों के पूछने पर उन्होंने सूदखोर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। अपने स्तर से दिखवा रहा हूं। अगर तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।