{"_id":"6a8c90f769509d2b7f0a6e54","slug":"road-to-darba-damaged-villagers-facing-difficulties-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-165372-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दरबा जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दरबा जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
फोटो 7 दन्नाहार से दरबा जाने वाली सड़क पर हुए गड्ढे। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव दरबा जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दन्नाहार से दरबा जाने वाले मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण का काम एक वर्ष पहले हुआ था। एक वर्ष में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से गहराई का अंदाज नहीं लगता है। इससे ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राएं साइकिल से गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने टूटे हुए मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि वाहन से तो दूर पैदल भी संभल कर निकलना पड़ता है। लापरवाही पर चोटिल भी हो जाते हैं। तसलीम, दरबा
सड़क पर गड्ढों से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बसों के पलटने का भय बना रहता है।
विक्की, दरबा
जेई से सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। बरसात के बाद ठीक कराने का प्रयास करेंगे।
भूकेश, अधिशासी अभियंता 2, पीडब्लूडी