फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncle and nephew died due to wall collapse during heavy rain in mainpuri

बारिश का कहर: मैनपुरी में छप्पर रखते समय ढही दीवार, मलबे में दबकर दो की माैत; एटा में बुजुर्ग की गई जान

Sat, 26 Sep 2026 08:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी/एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी/एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 26 Sep 2026 08:47 PM IST
सार
Register For Event

यूपी में बारिश का कहर जारी है। मैनपुरी में बारिश और तेज हवा के चलते दीवार गिर गई। इस दाैरान छप्पर रख रहे छह लोग मलबे में दब गए। दो लोगों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, एटा में भी दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की माैत हो गई। क

विज्ञापन
uncle and nephew died due to wall collapse during heavy rain in mainpuri
मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार के गांव सीतापुर में शनिवार दोपहर बारिश और तेज हवा के बीच छप्पर रखते समय दीवार गिरने से मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। शैलेंद्र (25) और चाचा सुधीर (45) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन


गांव निवासी राजीव उर्फ बंटू यादव के घर का छप्पर बारिश और तेज हवा से गिर गया था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे राजीव अपने चचेरे भाइयों और गांव के कुछ लोगों की मदद से छप्पर को ठीक कर दोबारा दीवार पर रखवा रहे थे। इसी बीच जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई और शैलेंद्र, उनके सगे चाचा सुधीर, रंजीत, राजीव, राधा-किशन और मोहन मलबे में दब गए।
विज्ञापन


 

परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुधीर, रंजीत और मोहन को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय सुधीर ने शिकोहाबाद के पास दम तोड़ दिया। सुधीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

 
विज्ञापन

गांव सीतापुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार और घायलों को शासन स्तर से नियमानुसार हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण, मैनपुरी

बरसात में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
एटा के अलीगंज के गांव हिम्मतनगर बझेरा में शनिवार को बरसात के दौरान घर की दीवार गिरने से उसके पास बैठे रामप्रसाद (60) मलबे में दब गए। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed