{"_id":"6a9ce163f397bb47c2050b7f","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-bewar-in-mainpuri-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: कंटेनर और बाइक की टक्कर, एक युवक की माैके पर ही माैत; चचेरा भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: कंटेनर और बाइक की टक्कर, एक युवक की माैके पर ही माैत; चचेरा भाई गंभीर घायल
Sun, 06 Sep 2026 09:13 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:13 AM IST
मैनपुरी के बेवर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई। वहीं हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के बनकिया ग्राम के समीप जियो पेट्रोल पंप के सामने अलीगढ़-कानपुर मार्ग हाईवे पर रविवार को सुबह सात बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मार दी। हादसे में एक की माैके पर ही माैत हो गई।
बाइक सवार दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे में रोशन (30) पुत्र दीपक, निवासी किसरोली, थाना शमसाबाद, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका चचेरा भाई आशीष कुमार (25) पुत्र नरेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष को एंबुलेंस से सीएचसी बेवर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।