फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pilgrims assaulted and pelted with stones in Kosikalan in Mathura

कोसीकलां में परिक्रमा रोकने पर बवाल: श्रद्धालुओं से मारपीट, बच्चों को भी न छोड़ा; पथराव से मची अफरातफरी

Thu, 10 Sep 2026 10:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 10 Sep 2026 10:43 PM IST
सार
Register For Event

मथुरा के कोसीकलां में श्रद्धालु और समिति से जुड़े लोग पिछले करीब पांच माह से प्रतिदिन शाम के समय प्राचीन रत्नाकर सागर कुंड की परिक्रमा कर रहे हैं। गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने परिक्रमा को रोक दिया। श्रद्धालुओं से मारपीट की। पथराव करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Pilgrims assaulted and pelted with stones in Kosikalan in Mathura
घटना के बाद थाने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के सैनी मोहल्ले के समीप प्राचीन रत्नाकर सागर कुंड के परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण को लेकर गुरुवार शाम को विवाद गहरा गया। परिक्रमा मार्ग पर अवैध रूप से रह रहे लोगों ने रत्नाकर सागर कुंड समिति के कार्यकर्ताओं का रास्ता रोकने के उद्देश्य से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान पथराव किए जाने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद समिति के सदस्य थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


समिति के सदस्य रमेश सैनी ने बताया कि प्राचीन रत्नाकर कुंड के आसपास रहने वाले श्रद्धालु और समिति से जुड़े लोग पिछले करीब पांच माह से प्रतिदिन शाम के समय कुंड की परिक्रमा कर रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम जब लोग परिक्रमा कर रहे थे, तभी मार्ग में रह रहे कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


रमेश सैनी के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। परिक्रमा कर रहे लोगों के साथ अभद्रता की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पथराव किए जाने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। किसी तरह लोग वहां से बचकर निकले। आरोप है कि अतिक्रमण के कारण पहले से ही परिक्रमा मार्ग प्रभावित हो रहा है। अब मारपीट और पथराव की घटना के बाद शाम के समय परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed