फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD Hits Back at Akhilesh Yadav Over ‘Chavanni’ Remark, Demands Apology and Withdrawal

UP: 'चवन्नी' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, मथुरा के नंदगांव में हुई आरएलडी की बैठक; अखिलेश के लिए ये कहा

Thu, 20 Aug 2026 01:52 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
Register For Event

अखिलेश यादव के कथित ‘चवन्नी’ वाले बयान पर नंदगांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कड़ी नाराजगी जताई और बयान वापस लेने की मांग की। रालोद नेताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी और अखिलेश को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
RLD Hits Back at Akhilesh Yadav Over ‘Chavanni’ Remark, Demands Apology and Withdrawal
आरएलडी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नंदगांव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि हमने चवन्नी को रुपया बना दिया, तब भी छोड़कर चले गए। इस बयान के विरोध में बुधवार देर रात नंदगांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी के आवास पर हुई, जिसमें रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष कुमार चंद रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की तीन पीढ़ियों ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार का सहयोग नहीं मिला होता तो मुलायम सिंह यादव का परिवार आज राजनीति में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।  नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन से दोनों दलों को लाभ हुआ था। ऐसे में रालोद नेतृत्व को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान पर शर्मिंदगी महसूस करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। 
विज्ञापन



पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजनीति में द्वेषपूर्ण और अपमानजनक बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान  की घोर निंदा की। युवा रालोद के विधानसभा अध्यक्ष कमल चौधरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष लेखराज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव चुनावी हार से बौखलाए हुए हैं और उन्हें जयंत चौधरी की कमी खल रही है। दोनों नेताओं ने सपा प्रमुख से अपना बयान वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार और रालोद नेतृत्व के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रुप मम्बर, भगत सिंह, श्याम दूधिया, देवीलाल, गंगाराम, तेजराम, संदीप, रोहित, नंदन, राहुल, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed