फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robber nabbed by police in Mathura encounter

हरियाणा में ठिकाना, यूपी में वारदात: मथुरा पुलिस ने दबोचा लुटेरा, चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को दिया अंजाम

Sun, 20 Sep 2026 04:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 04:14 PM IST
सार
Register For Event

गोवर्धन और वृंदावन क्षेत्र में लगातार हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस शातिर की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Robber nabbed by police in Mathura encounter
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गोवर्धन और वृंदावन थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ नरेश (41) निवासी गांव राल, थाना जैंत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से मथुरा जनपद का रहने वाला है, लेकिन हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गोवर्धन और वृंदावन क्षेत्र में लगातार हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ ही पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed