फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three illegal colonies demolished in Mathura

मथुरा न्यूज: अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 33 हजार वर्गमीटर जमीन पर चला बुलडोजर; तीन अवैध काॅलोनियां ध्वस्त

Wed, 26 Aug 2026 04:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
Register For Event

मथुरा में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से तीन अवैध काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। काॅलोनियां का निर्माण बिना किसी अनुमति के कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Three illegal colonies demolished in Mathura
अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दल ने जैत, सुनरख बांगर और देवी आटस क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान बाउंड्रीवाल, गेट, भूखंडों की नींव, सड़क और इंटरलॉकिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अनुसार जैत में करीब 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में सुरेंद्र उतरेजा द्वारा, सुनरख बांगर में करीब तीन हजार वर्गमीटर में श्री राधारानी निकुंज और देवी आटस क्षेत्र में करीब 12 हजार वर्गमीटर में बिना वैधानिक स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। तीनों मामलों में प्राधिकरण की ओर से पहले ही ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन


निर्धारित अवधि में अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। प्राधिकरण ने कहा है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed