फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three laborers died of electrocution while boring in Mathura

मथुरा में बड़ा हादसा: विद्युत लाइन की चपेट में आई बोरिंग मशीन, दो मजदूर समेत तीन की माैके पर ही माैत

Thu, 17 Sep 2026 06:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 17 Sep 2026 06:41 PM IST
सार
Register For Event

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग करते समय 11 हजार  विद्युत लाइन की चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Three laborers died of electrocution while boring in Mathura
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियारा में बृहस्पतिवार को सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। मशीन में करंट उतरने से दो मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


गांव सियारा में मोहन सिंह सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करा रहे थे। गंगरोली निवासी सुल्तान व मोहन बोरिंग कर रहे थे और मोहन सिंह पास में खड़े थे। इसी दौरान बोरिंग मशीन किसी तरह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। लाइन की चपेट में आते ही मशीन में तेज करंट दौड़ गया। हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed