फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Seals Smart Education Company Office Over Unauthorized Digitization of University Records

खुलासा: सीसीएसयू में बिना वर्कऑर्डर चल रहा था रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का काम, स्मार्ट एजुकेशन कंपनी का दफ्तर सील

Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
Register For Event

सीसीएसयू के प्रशासनिक भवन में स्मार्ट एजुकेशन सर्विस एंड टेक्नोलॉजी का कार्यालय सील किया गया। कंपनी के कर्मचारी रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का वैध वर्कऑर्डर नहीं दिखा सके।

विज्ञापन
CCSU Seals Smart Education Company Office Over Unauthorized Digitization of University Records
सीसीएसयू

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ में विश्वविद्यालय के गोपनीय रिकॉर्ड को डिजिटल करने का काम बिना आधिकारिक कार्यादेश के किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में संचालित स्मार्ट एजुकेशन सर्विस एंड टेक्नोलॉजी के कार्यालय की जांच में कंपनी के प्रतिनिधि कोई वैध वर्कऑर्डर या अधिकृत दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव ने कार्यालय सील कराते हुए वहां मौजूद रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सीज करा दिए।

विज्ञापन


21 कर्मचारियों ने उठाए थे कंपनी के कामकाज पर सवाल
विश्वविद्यालय परिसर के 21 कर्मचारियों ने कुछ समय पहले कंपनी की गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए उसके कामकाज की जांच कराने की मांग की थी। इसी के बाद मंगलवार को रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव अधिकारियों की टीम के साथ अचानक कमरा नंबर 310 पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यालय के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। कर्मचारियों से ताला खुलवाकर अंदर जांच की गई तो वहां तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी काम करते मिले। उन्होंने बताया कि कंपनी विश्वविद्यालय के गोपनीय रिकॉर्ड को स्कैन और अपलोड कर डिजिटल रूप में सुरक्षित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनसीआर में सांस लेना दूभर: बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण

Trending Videos

वर्कऑर्डर नहीं दिखा सके कंपनी के कर्मचारी
रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों से रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के काम के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक वर्कऑर्डर और अन्य अधिकृत दस्तावेज मांगे। हालांकि, कंपनी के कर्मचारी जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय की तलाशी ली। इस दौरान असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिकॉर्ड, फाइलें और उपकरण सीज कर कमरा सील
जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय में रखे कंपनी के सभी रिकॉर्ड, फाइलें और कंप्यूटर-लॉगिन डिवाइस सीज कर दिए। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। कमरे की चाबी और उसकी कस्टडी असिस्टेंट रजिस्ट्रार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed