फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digvijay Bhati case: Saharanpur DIG arrives in Meerut to investigate; one-hour inquiry held at the SSP office.

दिग्विजय भाटी मामला: जांच करने मेरठ पहुंचे सहारनपुर के डीआईजी, एसएसपी ऑफिस में एक घंटे की पूछताछ

Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 21 Aug 2026 11:27 PM IST
सार
Register For Event

Meerut News: किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित तोमर ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर मारपीट और यातनाएं देने के आरोप लगाए। शुक्रवार दिनभर यह मामला चर्चा में रहा। एडीजी भानु भास्कर ने मामले की जांच सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह को सौंपी है। 

विज्ञापन
Digvijay Bhati case: Saharanpur DIG arrives in Meerut to investigate; one-hour inquiry held at the SSP office.
दिग्विजय भाटी, तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई के आरोप की जांच एडीजी भानु भास्कर ने डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह को सौंपी है। एडीजी ने उन्हें घटनास्थल का मुआयना कर और सभी पक्षों से बात कर जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने मेरठ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

Digvijay Bhati case: Saharanpur DIG arrives in Meerut to investigate; one-hour inquiry held at the SSP office.
सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह, जिन्हें मामले की जांच सौंपी गई है। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित कुमार ने एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ पर पीटने और यातनाएं देने के आरोप लगाए। एडीजी ने बताया कि डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने जानकारी दी है कि बुधवार को एसएसपी मेरठ के कार्यालय में किसी बात पर विवाद हुआ था। वाद-विवाद के बाद बात बिगड़ गई। इसके बाद मारपीट के आरोप का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही इस मामले की जांच डीआईजी रेंज सहारनपुर को दे दी गई है। वह जल्द जांच रिपोर्ट देंगे। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के बाद इस मामले में एडीजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे इस संबंध में बात की है। उन्हें भी जांच के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
 
विज्ञापन

डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे मेरठ एसएसपी ऑफिस
सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह लगभग साढ़े चार बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लगभग एक घंटे जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतकर्ताओं से बात की। डीआईजी देर शाम तक मामले की जांच-पड़ताल में लगे थे।

अविनाश पांडेय के स्थानांतरण के बाद लगे आरोप
दिग्विजय भाटी और मोहित कुमार बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। घटना भी उसी दिन की है। बृहस्पतिवार शाम अन्य आईपीएस अधिकारियों के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद मारपीट व यातना देने के आरोप का मामला सामने आया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी देखें...
Meerut: 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर कराया डांस, आंख पर मारी लात..., दिग्विजय भाटी के आरोप कितने सच?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed