फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding Canter Hits Kanwar Yatra Tractor-Trolley, Two Kanwariyas Killed, 11 Injured

मेरठ में हादसा: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत,11 घायल

Sat, 22 Aug 2026 09:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
Register For Event

मेरठ के खरखौदा बाईपास पर एनएच-334 में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से 11 कांवड़िए दब गए, दो की मौत और एक को दिल्ली रेफर किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Speeding Canter Hits Kanwar Yatra Tractor-Trolley, Two Kanwariyas Killed, 11 Injured
हादसे में दो कांवड़ियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा बाईपास में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। बिजौली कट के सामने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार आईसर कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार 11 कांवड़िए उसके नीचे दब गए। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


भरतपुर से हरिद्वार गया था 27 कांवड़ियों का जत्था
साथियों के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के 27 कांवड़ियों का समूह बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव लौटने के लिए निकले। जत्थे में कुछ युवक बाइक से चल रहे थे, कुछ जल लेकर दौड़ रहे थे और बाकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। सोमवार को गांव के शिवालय में गंगाजल चढ़ाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिग्विजय भाटी मामला: 'छत पे सोया था बहनोई'... गाने पर कराया डांस, बोले- सिर पर दुपट्टा तो रखो; फिर किया ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजौली कट के सामने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
शुक्रवार रात जत्था मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 से खरखौदा बाईपास पहुंचा। शनिवार तड़के करीब तीन बजे बिजौली कट के सामने पीछे से तेज गति से आए आईसर कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें बैठे 11 कांवड़िए नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे कांवड़ियों को निकाला
हादसे की सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने मशक्कत कर ट्रॉली के नीचे दबे कांवड़ियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

दो कांवड़ियों की मौत, एक दिल्ली रेफर
एनसीआर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने आभार गांव निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र हुकम सिंह और 52 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र राधेश्याम शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र पुत्र प्रभु दयाल की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य कांवड़ियों का भी उपचार कराया गया।

इकलौता बेटा था यशपाल, किसान थे राजेंद्र
साथियों ने बताया कि 20 वर्षीय यशपाल आईटीआई का छात्र था और अपने पिता का इकलौता बेटा था। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। वहीं 52 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद किसान थे। दोनों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

टक्कर के बाद डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर पहुंचा कैंटर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर काफी तेज रफ्तार में था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर के बाद कैंटर भी अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी दिशा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि उस समय दूसरी ओर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

27 में से करीब 16 साथी बाइक से चल रहे थे
कांवड़ियों के समूह में कुल 27 लोग थे। साथियों के अनुसार करीब 16 युवक बाइक से चल रहे थे, जबकि कुछ कांवड़िए गंगाजल लेकर दौड़ रहे थे। बाकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही साथ चल रहे साथी मौके और अस्पताल पहुंचे।

सोमवार को शिवालय में चढ़ाना था गंगाजल
कांवड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर सभी अपने गांव लौट रहे थे। सोमवार को गांव के शिवालय में जल चढ़ाने की तैयारी थी। लेकिन खरखौदा बाईपास पर हुए हादसे ने उनकी धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
खरखौदा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और कैंटर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद कांवड़ियों के साथियों और परिजनों में गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed