फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Election: BJP's Dinesh Goyal Files Nomination, Shrichand Sharma to File Papers

एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने दाखिल किया नामांकन, श्रीचंद शर्मा भी करेंगे नामांकन

Mon, 05 Oct 2026 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2026 12:19 PM IST
सार
Register For Event

मेरठ में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा के स्नातक सीट के प्रत्याशी दिनेश गोयल ने सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
MLC Election: BJP's Dinesh Goyal Files Nomination, Shrichand Sharma to File Papers
भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा के स्नातक सीट के प्रत्याशी दिनेश गोयल ने सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा भी सोमवार को नामांकन करेंगे।

विज्ञापन


कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के तहत भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पहुंचने पर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कमिश्नरी कार्यालय परिसर में नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की दौड़: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
दिनेश गोयल के नामांकन के दौरान मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, धर्मेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

एसजीएम गार्डन से नामांकन के लिए निकले
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का ने बताया कि शिक्षक सीट से प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट से दिनेश गोयल के साथ पार्टी कार्यकर्ता लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के अनुसार, एसजीएम गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद प्रत्याशी कमिश्नर कार्यालय के लिए रवाना हुए।

सपा प्रत्याशी भी सोमवार को करेंगे नामांकन
मेरठ-सहारनपुर खंड से सपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर भी सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में नामांकन करेंगे। सपा ने स्नातक सीट पर गुर्जर और शिक्षक सीट पर ठाकुर चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से विभिन्न जातियों का समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed