{"_id":"6a883e67e3e9ce74490b3a16","slug":"people-troubled-by-illegal-parking-and-encroachments-on-drains-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113228-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध पार्किंग व नालियों पर कब्जों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध पार्किंग व नालियों पर कब्जों से लोग परेशान
विज्ञापन
मुबारिकपुर रोड स्थित लाइब्रेरी संचालक व मोहल्ले के लोग दरोगा से मिलते हुए। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मुबारिकपुर रोड स्थित मकान, दुकान और लाइब्रेरी स्वामियों ने स्थानीय अस्पतालों के बाहर होने वाली बेतरतीब पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।
मोहल्ला काबली गेट के निवासियों ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि मार्ग पर स्थित कई नर्सिंग होम आदि अस्पतालों के मरीज व उनके तीमारदार अपनी गाड़ियां स्थानीय दुकानों व मकानों के सामने खड़ी कर देते हैं। इससे ग्राहकों का आना-जाना दूभर हो गया है और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।
आरोप है कि मना करने पर अस्पताल से जुड़े लोग आमादा फौजदारी हो जाते हैं। पूर्व में भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। इसके अलावा अस्पताल संचालकों द्वारा नाली के ऊपर अवैध रूप से जनरेटर रखने और प्रेस का खोखा रखवाने से भी रास्ते की व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे शांति भंग होने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों व लाइब्रेरी संचालक विद्युत तोमर ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित डॉक्टरों व अस्पताल संचालकों को सख्त हिदायत देकर अपने मरीजों की गाड़ियों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार ने फैंटम भेजकर मामले को दिखवाने व नगर पालिका में भी शिकायत करने के लिए कहा।