{"_id":"6a860524258efcc6650bc8bf","slug":"body-of-sub-inspector-who-died-in-an-accident-in-ayodhya-reaches-home-last-rites-performed-after-guard-of-honour-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159634-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अयोध्या में हादसे में मौत के बाद दरोगा का शव पहुंचा घर, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अयोध्या में हादसे में मौत के बाद दरोगा का शव पहुंचा घर, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हादसे में मृत दरोगा आकाश यादव। स्रोत- परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतगंज। चील्ह गांव निवासी उप निरीक्षक 28 वर्षीय आकाश यादव की अयोध्या में मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार शाम शव घर पहुंचा। आकाश का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
आकाश उप निरीक्षक पद पर अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में तैनात थे। मंगलवार रात वह कार से एक सिपाही के साथ गश्त पर निकले थे। रायबरेली रोड पर कार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कार सवार दरोगा आकाश यादव और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पूरा कलंदर थाना पुलिस दोनों घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक आकाश यादव की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन अयोध्या में पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। बुधवार शाम पांच बजे शव पैतृक आवास चील्ह गांव पहुंचा। शव देखते ही माता गेना देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं।
आकाश पांच भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। शाम छह बजे घर से गंगा घाट तक शव यात्रा निकाली गई। चील्ह गांव के गंगा घाट पर थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर मृतक आकाश को सलामी दी। आकाश यादव के बड़े भाई कुंवर सुरेंद्र यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।