फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explained the processing techniques for Makhana cultivation.

Mirzapur News: मखाने की खेती के लिए प्रसंस्करण की तकनीक समझाई

Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Explained the processing techniques for Makhana cultivation.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मखाना विकास कार्यक्रम पर आयोजित सेमिनार में मौजूद किसान। सोशल
- बीएचयू के कृषि विज्ञान केंद्र में सेमिनार, वैज्ञानिकों ने उत्पादन बढ़ाने और बाजार तक पहुंच बनाने के बताए तरीके
विज्ञापन

मिर्जापुर। बरकछा के बीएचयू के कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मखाना विकास कार्यक्रम पर सेमिनार हुआ। इसमें किसानों को मखाने की खेती की आधुनिक तकनीक, उत्पादन और प्रसंस्करण की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि मझवां की भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से औद्यानिक फसलों को अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया। उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. विपिन सिंह ने मखाने की खेती में नर्सरी तैयार करने से लेकर पौध रोपण, फसल प्रबंधन, मखाना निकालने, प्रसंस्करण और विपणन तक की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने मखाने की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। किसानों को जलभराव वाले खेतों और तालाबों में मखाने की खेती के लिए उपयुक्त परिस्थितियों और फसल की देखभाल के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जेपी राय ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के उपाय बताए। प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने आधुनिक तकनीक को पारंपरिक खेती के साथ जोड़कर खेती पर जोर दिया। डॉ. आलोक सिंह ने वानिकी संबंधी जानकारी दी।संचालन उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कृषि, मत्स्य और मंडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed