{"_id":"6aa79fe9e41156e07c098098","slug":"fire-breaks-out-in-moradabad-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग: दो किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, माैके पर अफरा-तफरी, इलाका खाली कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग: दो किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, माैके पर अफरा-तफरी, इलाका खाली कराया
Mon, 14 Sep 2026 12:49 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:49 PM IST
कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
Moradabad fire
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी के चारों तरफ लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
निर्यातक मोहम्मद तसलीम की इस फैक्टरी में हैंडीक्राफ्ट के आइटम बनाए जाते हैं। सुबह करीब 11 बजे अचानक फैक्टरी में आग लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। हैंडीक्राफ्ट के आइटम होने के कारण आग लगातार तेज होती गई। आग की लपटें उठने के साथ ही आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।
विज्ञापन
सीएफओ राजीव पांडे ने बताया कि फिलहाल 10 दमकल गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की चपेट में आई यूनिट के साथ दूसरी यूनिट को भी सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आग वहां तक न पहुंच सके। आग की विकरालता को देखते हुए अन्य जगहों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। आग से फैक्टरी में रखा कितना सामान जला और कितने का नुकसान हुआ, इसका आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।