{"_id":"6abd187b13b649f659002939","slug":"muzaffarnagar-sp-leaders-clash-in-public-at-meenakshi-chowk-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर सरेबाजार सपा नेताओं में मारपीट, अल्पसंख्यक सभा का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर सरेबाजार सपा नेताओं में मारपीट, अल्पसंख्यक सभा का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
Wed, 30 Sep 2026 07:42 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:42 PM IST
सपा के अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष इसरार अल्वी और छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष नदीम के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीनाक्षी चौक के पास समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर चैटिंग को लेकर पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इस घटना में सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष इसरार अल्वी और सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष नदीम शामिल थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इसरार अल्वी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात इसरार अल्वी और नदीम मीनाक्षी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने गए थे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। नई मंडी के सुभाष नगर निवासी नदीम ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नदीम ने बताया कि वह अपने दोस्त नावेद और कार चालक हसीन के साथ मिठाई लेने व चाय पीने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसरार अल्वी भी अपने साथी इरफान के साथ वहां मौजूद था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चैटिंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, इसलिए मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद नदीम अपनी कार में जाकर बैठ गया।
नदीम ने आरोप लगाया कि जब वह कार में बैठा था, तभी इसरार अल्वी पीछे से लोहे की छड़ लेकर आया। इसरार ने नदीम की कार का आगे का शीशा तोड़ दिया। उसने नदीम से मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोपी ने नदीम को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान मीनाक्षी चौक पर काफी हंगामा हुआ। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि नदीम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हमलावर इसरार अल्वी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। खालापार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई थी।
ये भी देखें...
सहारनपुर: टॉफी दिलाने के बहाने आठ साल की बच्ची से किया आपत्तिजनक कृत्य, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
ये भी देखें...
सहारनपुर: टॉफी दिलाने के बहाने आठ साल की बच्ची से किया आपत्तिजनक कृत्य, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार