{"_id":"6a86eb627957dc72ae052191","slug":"four-accused-arrested-for-transporting-meat-in-sacks-in-pilibhit-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बोरों में मांस भरकर ले जाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बोरों में मांस भरकर ले जाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Thu, 20 Aug 2026 05:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:28 PM IST
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में मांस से भरे बोरे फेंकने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मांस से भरे बोरे फेंकने के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में मांस से भरे बोरे मिलने के मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में एक आरोपी के पास तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने चारों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
खुटार को जाने वाले गांव भरकलीगंज के कच्चे रास्ते पर रविवार रात को बाइक पर दो बोरों में मांस लादकर युवक गुजर रहे थे। बाइक सवारों को देखकर खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने घेराबंदी की। इस पर बाइक और उस पर लदे दो बोरों को फेंककर आरोपी भाग गए थे। सूचना पर भारतीय बजरंग दल नेताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने दरोगा सतवीर सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। परीक्षण में गोवंश का मांस निकलने पर पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में गोवंश हत्या की धारा बढ़ाई। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के वासिद, वाहिद और खुटार थाना क्षेत्र के गांव भरकलीगंज के सुनील कुमार, गांव जादमपुर के नबी अहमद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार वासिद के पास तमंचा और तीन कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र से मांस लेकर गांव भरकलीगंज जा रहे थे। भरकलीगंज को जाने वाले कच्चे रास्ते पर लोगों की घेराबंदी पर बाइक और उस पर लदे दोनों बोरे छोड़कर भाग गए थे। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी शातिर हैं, जिनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं।