फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man murdered his daughter wife reveals the truth in Pilibhit

पीलीभीत में बेटी की हत्या: पिता ने माथे पर मारी गोली, सनक या कुछ और; मृतका की मां ने बताई पूरी कहानी

Sat, 22 Aug 2026 10:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 10:58 AM IST
सार
Register For Event

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा नौगवां में शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत पिता ने कहासुनी के बाद तमंचे को बेटी के माथे से सटाकर उसे गोली मार दी। इससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। बताया गया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। उसने पत्नी और बेटियों पर पाबंदी लगा रखी थीं। 

विज्ञापन
Man murdered his daughter wife reveals the truth in Pilibhit
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के रमपुरा नौगवां गांव में शुक्रवार शाम 20 वर्षीय अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी उसका पिता अजय पाल सिंह पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार बीसलपुर कोतवाली में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमे में वह न्यायालय से बरी हो चुका है, जबकि अन्य मामलों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गांव में भी उसकी छवि दबंग व्यक्ति की बताई जाती है। घटना  के बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो कई ग्रामीणों ने वारदात के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों की इस चुप्पी को आरोपी के दबदबे से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद तमंचा लेकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंपिता बना बेटी का कातिल: कहासुनी के बाद सिर में मारी गोली, 20 वर्षीय अंशिका की मौके पर मौत; वारदात के बाद फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की इस चुप्पी से पुलिस को भी घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अब परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों से भी अलग-अलग जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

Man murdered his daughter wife reveals the truth in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन करता था
अजय पाल गांव में खेती-बाड़ी करता है। सामान्य तौर पर उसका परिवार गांव में ही रहता था। पुलिस की शुरुआती जांच में उसके शराब के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह कई बार नशे की हालत में घर पहुंचकर विवाद करता था। 

शुक्रवार को भी वह खेत से घर पहुंचा और नशे की हालत में बेटी से कहासुनी के बाद उस पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास तमंचा कहां से आया और वह इसे कब से अपने पास रखे हुए था। वारदात में इस्तेमाल तमंचा आरोपी के भाग जाने के बाद उसके साथ ही है। इसकी बरामदगी के लिए भी पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। 

कड़े पहरे में जी रही थी, मां बोली- पढ़ाई भी छुड़वाई
छात्रा की मां श्वेता गंगवार ने पुलिस को बताया कि पति उन पर कड़ी पाबंदी रखते थे और करीब 20 वर्षों से वह घर में अघोषित रूप से कैद जैसी जिंदगी जी रही थीं। बेटी पर भी पाबंदियां थीं, जिसके चलते उसकी पढ़ाई बंद करा दी गई थी। गांव के लोग भी अजय पाल के घर आने-जाने से कतराते थे। पुलिस को सूचना देने वाली युवती ने नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखने का अनुरोध किया। उसका कहना था कि पहचान उजागर होने पर उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

पढ़ाई में आगे थी अंशिका 
हत्या की शिकार हुई अंशिका गंगवार पढ़ाई कर रही थी। उसने करीब दो वर्ष पहले बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने बीसलपुर के बाला देवी रोशन लाल डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया और पढ़ाई की। 

बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रह सकी। परिजनों के अनुसार किन्हीं कारणों से अंशिका का बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला नहीं कराया गया। इसके बाद वह घर पर ही रहने लगी थी। परिवार में चार भाई-बहनों में अंशिका सबसे बड़ी थी। उसके बाद अनुज, अनामिका और अंकित हैं।

बरामदे से आंगन तक खून ही खून
शुक्रवार शाम जिस स्थान पर अंशिका घर के लोगों के बीच मौजूद थी, वहीं कुछ देर बाद उसकी लाश पड़ी थी। हर तरफ खून फैल गया था। गोली चलने के बाद परिवार के लोग चीख-पुकार करते हुए उसे संभालने में जुट गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देखते ही देखते गांव में भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है और मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

माथे में लगी गोली
अंशिका को आरोपी पिता ने बेहद करीब से गोली मारी थी। गोली उसके माथे के बाएं हिस्से में लगी। गोली लगने से उसके सिर के साथ ही बाईं आंख को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की चिकित्सकीय स्थिति और स्पष्ट होगी। 

परिवार के एक सदस्य ने किया गुमराह करने का प्रयास
अजय पाल के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया वालों को गुमराह करने का प्रयास किया। बता दिया कि छात्रा ने अपने गोली स्वयं  मारी है। उस सदस्य ने यह भी दलील दी कि छात्रा मानसिक रूप से बीमार थी। बीमारी से परेशान होकर उसने गोली मारी है। घर के उस सदस्य से जब गोलीकांड में प्रयुक्त तमंचे के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया।

गांव में छात्रा के व्यवहार से नाराज होकर उसके पिता द्वारा गोली मारने की चर्चा है। छात्रा की पढ़ाई बंद कराने के मुद्दे को भी इसी बात से जोड़ा जा रहा है। यह चर्चा गांव वाले दबी जुबान से कर रहे हैं।  हालांकि परिजन व पुलिस अभी तक इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे है। पुलिस जांच कर रही है।

 एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आ सका है। लेकिन परिवार के बीच का विवाद ही लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed