{"_id":"6abe2d020af02f0b2f0a4d31","slug":"petrol-pump-manager-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-in-pilibhit-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा
Thu, 01 Oct 2026 03:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:21 PM IST
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बरेली मार्ग पर बुधवार रात हुए हादसे में पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पसरा मातम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के बरेली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी धर्मपाल का 21 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार शेखापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर प्रबंधक के पद पर तैनात था। बुधवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने हाल निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान बरेली मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता धर्मपाल, मां प्रेमवती, भाई मोहित कुमार और बहन सुधा का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले को जांच कर रही है।
विज्ञापन