{"_id":"6adf2e5df634ed9e570c97d6","slug":"two-and-a-half-year-old-girl-goes-missing-during-a-wedding-ceremony-in-pilibhit-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई साल की बच्ची, दो दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई साल की बच्ची, दो दिन बाद भी सुराग नहीं
Mon, 26 Oct 2026 04:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:16 PM IST
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में शादी समारोह से लापता हुई ढाई वर्षीय आनबिया दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो दिन बाद भी मासूम का नहीं लगा पता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम आनबिया का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन तालाबों समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। बच्ची की तलाश में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने परिवार के साथ बरखेड़ा में मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने समारोह स्थल और आसपास के घरों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
दो दिन बीतने के बाद भी मासूम का पता नहीं चलने से परिजन बेहाल हैं। परिवार के लोग कस्बे के तालाबों और अन्य संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। बच्ची के लापता होने से रिश्तेदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।