फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth critically injured after being shot during a party in Pilibhit

पीलीभीत: पार्टी के दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Aug 2026 01:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 PM IST
सार
Register For Event

 बीसलपुर में शुक्रवार रात धर्मेंद्र कुमार गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे बरेली भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पार्टी के दौरान विवाद की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Youth critically injured after being shot during a party in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में शुक्रवार रात एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पार्टी के दौरान घटना होने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी की राम नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार को शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे संदिग्ध परिस्थिति में सीने में गोली लग गई। उसे आनन फानन सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे बरेली ले गए हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर जब तक कोतवाली पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तब तक घायल चला गया था। पुलिस जानकारी करने घायल के घर भी गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। घर में ताला पड़ा था। आसपास के लोग कोई जानकारी नहीं दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पार्टी के दौरान हुई घटना 
मोहल्ले में इस गोलीकांड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र अपने कुछ परिचितों  के साथ नगर में ही कहीं पार्टी मना रहा था। 

इस पार्टी में मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया और किसी ने ही उसे गोली मार दी। धर्मेंद्र अपने परिचितों के साथ पार्टी कहां मना रहा था, उनसे क्या विवाद हुआ और क्यों गोली मारी , यह अभी पता नहीं चल पाया है।  इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed