{"_id":"6a88bd3e7e19b558720aaa75","slug":"lpg-pipeline-damaged-during-excavation-with-a-jcb-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-175893-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेसीबी से खोदाई के दौरान एलपीजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेसीबी से खोदाई के दौरान एलपीजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा भवन चौराहे के समीप पूरे ईश्वर नाथ मोड़ पर शुक्रवार की शाम वाटर पाइप लाइन के लीकेज को सही करने पहुंची नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से खोदाई शुरू की तो एलपीजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तेजी से गैस निकलने लगी। यह देख जेसीबी चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बीपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन आपूर्ति ठप कराई। गैस पाइपलाइन को दुरुस्त करने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
शहर में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पाइप लाइन बिछाने का कार्य करा रही है। मीराभवन चौराहे के पास करीब डेढ़ सौ घरों में एलपीजी गैस की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। इधर, शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नगर पालिका की जल निगम टीम को पता चला कि मीराभवन चौराहे के समीप पानी के पाइप लाइन में लीकेज है। थोड़ी ही देर जेसीबी लेकर वहां टीम पहुंची और उक्त स्थान पर खोदाई करने लगी। इस दौरान एलपीजी गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
तेजी से गैस निकलने लगी। यह देख जेसीबी छोड़कर ड्राइवर चौराहे की तरफ भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने इसकी सूचना बीपीसीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार को दी। उन्होंने फौरन गैस की आपूर्ति ठप कराई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के दोनों तरफ के जोड़ को काटकर व्यवस्थित तरीके से टेपिंग कराई। इसमें करीब डेढ़ घंटे लग गए। इसके बाद टीम ने इसकी टेस्टिंग की।
विज्ञापन
इसके उपरांत आपूर्ति शुरू की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि नगर पालिका की टीम को मैन्युअल तरीके से खोदाई करने के आग्रह किया गया था लेकिन टीम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि समय से जानकारी होने के बाद गैस पाइपलाइन को व्यवस्थित कर लिया गया। किसी तरह का हादसा नहीं हुआ।