{"_id":"6a9d476973d1558a57041dbb","slug":"class-12-student-drowns-in-basha-nala-while-bathing-in-raebareli-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहाते समय बसहा नाला में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहाते समय बसहा नाला में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम
Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
रायबरेली में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाते समय बसहा नाला में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखती मां को समझाती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में रविवार को बसहा नाला पुल के पास नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। वह पाहो गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला खीरों क्षेत्र के नया खेड़ा मजरे धुराई गांव का है। गांव निवासी महेंद्र कुमार (16) पुत्र रामशंकर गौतम की मौत हुई है। मां प्रेमा ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण महेंद्र सुबह करीब 9:30 बजे कपड़े धोने के बाद खेतों में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह गांव के ही बादल (09) के साथ बसहा नाला पुल के पास नहाने चला गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नहाते समय महेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर बादल ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर पड़ोसी गांव शंकरखेड़ा के करीब एक दर्जन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महेंद्र को पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही गांव के बीडीसी सदस्य गुड्डू गौतम मौके पर पहुंचे। निजी साधन से महेंद्र को सीएचसी खीरों लेकर गए। वहां चिकित्सक डॉ. पीके श्रीवास्तव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मां ने बताया कि दोपहर करीब 1.00 बजे उन्हें बेटे के डूबने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर महेंद्र की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां प्रेमा कई बार रोते-रोते बेहोश हो गईं। बड़ी बहन निशा, छोटी बहन निहाली समेत अन्य परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। पिता रामशंकर, बड़े पुत्र जितेंद्र के साथ अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। उन्हें फोन से घटना की सूचना दी गई है।
घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतक की मां की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।