फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga 31 cm away from the warning mark

Raebareli News: गंगा चेतावनी बिंदु से 31 सेमी दूर

Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ganga 31 cm away from the warning mark
गोकना घाट में जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबी सीढ़ियां। 
डलमऊ-ऊंचाहार। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को और बढ़ गया। चेतावनी बिंदु से जलस्तर महज 31 सेमी दूर है। इससे कटरी इलाके में लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 98.050 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी बिंदु 31 सेंटीमीटर दूर है। कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण संतराम यादव, बिरजू यादव, साजन प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो पानी गांवों के अंदर आ जाएगा। एसडीएम डलमऊ प्रीती सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम पहले से कर लिए गए हैं। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही नाविकों को मुस्तैद रहने को कहा। लेखपालों कुछ टीम को घाट पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस सप्ताह हो रही तेज बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है।



गोकना घाट की सीढि़यां डूबीं
ऊंचाहार क्षेत्र में भी गंगा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। गोकना घाट की सीढि़यां डूब गई हैं। घाट डूब जाने की वजह से शवों का अंतिम संस्कार शवदाह शेड के नीचे किया जा रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से वहां का दृश्य डरावना होता जा रहा है। लोग स्नान करने में डर रहे हैं। हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। लोगों को उसके आगे जाने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed