फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Persons with disabilities will be identified using QR codes.

Raebareli News: दिव्यांगजनों की क्यूआर कोड से होगी पहचान

Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Persons with disabilities will be identified using QR codes.
रायबरेली। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले दिव्यांग यात्रियों की अब क्यूआर कोड से पहचान होगी। डिजिटल दिव्यांग कार्ड (यूडीआईडी) पर दर्ज क्यूआर कोड को परिचालक एटीएम मशीन से स्कैन करेगा। कार्ड सही पाए जाने पर दिव्यांग यात्री को शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यात्रा के दौरान यात्री को यूडीआईडी कार्ड परिचालक को दिखाना होगा। क्यूआर कोड स्कैन होने पर दिव्यांगता संबंधी जानकारी सत्यापित हो जाएगी। सत्यापन के बाद नियमानुसार निशुल्क टिकट जारी होगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और फर्जी दिव्यांग कार्ड की पहचान भी हो सकेगी। अब उन्हें किसी प्रमाणपत्र की प्रति साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। यूडीआईडी कार्ड के क्यूआर कोड से ही आवश्यक जानकारी सत्यापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed