{"_id":"6a8c4ec7da3aac11d40a5494","slug":"scuffle-breaks-out-in-raebareli-immediately-after-chief-minister-yogi-s-public-meeting-concludes-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा समाप्त होते ही मारपीट, वीडियो वायरल, लात-घूंसों से टूट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा समाप्त होते ही मारपीट, वीडियो वायरल, लात-घूंसों से टूट पड़े
Mon, 24 Aug 2026 07:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:34 PM IST
पुलिस की मौजूदगी में ही विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसों से टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा समाप्त होने के बाद बाहर निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त होने के बाद सड़क पर होती मारपीट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफजी कॉलेज परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा समाप्त होने के तुरंत बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसों से टूट पड़े।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा समाप्त होने के बाद बाहर निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल लोग वहां से निकल गए। घटना के बाद कुछ देर तक परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए चार करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सीएम योगी का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज, बोले- अजय राय ने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक दिए
डिग्री कॉलेज चौराहा पर पुलिस और लोगों में नोकझोंक
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत जेल रोड पर आवागमन रोक दिया गया था। इससे डिग्री कॉलेज चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया। भीड़ में फंसे कुछ लोगों ने वैकल्पिक रास्ते से निकलने का प्रयास किया, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में दिनभर यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।