फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deliberations held regarding preparations for the Ganesh Chauth fair.

Sambhal News: मेला गणेश चौथ की तैयारियों को लेकर किया मंथन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held regarding preparations for the Ganesh Chauth fair.
चंदौसी। तहसील सभागार में शुक्रवार को मेला गणेश चौथ के 66वें आयोजन को लेकर उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष तिवारी ने मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिषद के पदाधिकारियों से भी आवश्यक सुझाव मांगे, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अधिकारियों एवं मेला परिषद के पदाधिकारियों ने मेले को सकुशल, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में सुझाव प्रस्तुत करते हुए मेला सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, मेला इंचार्ज रविंद्र कुमार रूपी, ललित किशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता मीनू, अरविंद गुप्ता, प्रभात कृष्णा, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा आदि ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये रखे गए सुझाव
विद्युत निगम को रथयात्रा मार्ग पर बिजली के तारों को व्यवस्थित कर आवश्यकतानुसार ऊंचा करने, पोलों पर पन्नी लगाने तथा मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। रथयात्रा के दौरान विद्युतकर्मियों की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर पालिका को रथयात्रा मार्ग को गड्ढामुक्त कराने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने तथा कूड़े का समय से उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रेलवे विभाग से मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ तथा बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ मार्गों पर मेले के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने, उनकी समय-सारिणी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।
रोडवेज विभाग से चंदौसी से अलीगढ़, मुरादाबाद एवं बिसौली के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने, यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा बसों की समय-सारिणी चस्पा करने की मांग की गई। रात्रि के समय बसों को नगर के अंदर से संचालित करने तथा संभल तिराहा, पथरा मोड़ और बदायूं चुंगी पर अतिरिक्त अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाने का सुझाव भी रखा गया।
दूरसंचार विभाग से रथयात्रा मार्ग पर दूरभाष के तारों को ऊंचा करने तथा मेले के दौरान बेहतर नेटवर्क व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने का अनुरोध किया गया।
पुलिस एवं यातायात विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कराने, किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
मेले के दौरान नगर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू करने, सीता रोड, कैथल गेट एवं मनिहार चौक पर बैरिकेडिंग कराने तथा ई-रिक्शों का वन-वे संचालन कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए।
स्वास्थ्य विभाग से मेले के दौरान अतिरिक्त चिकित्सा कैंप लगाने तथा श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

-------
ये अधिकारी व मेला कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पालिका से ईओ सतेंद्र प्रकाश, जेई अनुज कुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, पुलिस प्रशासन से कोतवाल संत कुमार, परिवहन विभाग से स्टेशन प्रभारी राजीव यादव, विद्युत विभाग से एसडीओ अवधेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह, रेलवे विभाग से स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार एवं मनोज कुमार, दूरसंचार विभाग से अवर अभियंता वरुण कुमार सिंह एवं विवेक सक्सेना, फायर विभाग से सीएफओ ओमकार शर्मा, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मेला परिषद की ओर से विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, मेजर शशिकांत गुप्ता, मुकेश ब्रेड, प्रवीण पूसी बाबा, अजय आर्य, शुभम अग्रवाल, नीरज बच्चन, मो. फईमुद्दीन, अजय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed