फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal vikram chaudhary murder old rivalry investigation

यूपी: बीच सड़क युवक को गोलियों से भून डाला, हाल ही में जेल से बाहर आया था; सिर पर था साले की हत्या का इल्जाम

Tue, 03 Nov 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 10:31 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़ कर भी देख रही है। पुलिस के अनुसार मृतक विक्रम चौधरी पूर्व में हुई एक हत्या में आरोपी था और जेल गया था। यह वही मामला है जिसका खुलासा 12 दिसंबर 2024 को पुलिस ने किया था। 

विज्ञापन
sambhal vikram chaudhary murder old rivalry investigation
साले की हत्या के आरोप में जेल जा चुका था विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे जंगल मार्ग पर सनसनीखेज वारदात हो गई। सादा कलीजपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर काशी गांव से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म के निकट अज्ञात बाइक सवारों ने बाइक से चंदौसी से जा रहे थाना हजरतनगर गढ़ी निवासी युवक विक्रम चौधरी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगते ही विक्रम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नरौली पीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों में डर का माहौल
अचानक जंगल मार्ग में हुई गोलीबारी से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ चंदौसी विवेक जावला थाना बनियाठेर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और एएसपी सुमित रामटे के साथ एसओजी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश से जुड़े तार, इस पहलू पर भी जांच
पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़ कर भी देख रही है। पुलिस के अनुसार मृतक विक्रम चौधरी पूर्व में हुई एक हत्या में आरोपी था और जेल गया था। यह वही मामला है जिसका खुलासा 12 दिसंबर 2024 को पुलिस ने किया था। बता दें कि बनियाठेर के मोहल्ला मझरापुर निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर भोला उर्फ भूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया था कि हत्या की साजिश उसके बहनोई ने ही रची थी। बहनोई ने अपमान का बदला लेने के लिए डेढ़ लाख रुपये में साले की सुपारी दी थी और हत्यारों से कहा था कि मेरे दो साले में से एक को मार दो। उस मामले में बनियाठेर पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन

हाल ही में जेल से आया था बाहर
बताया जा रहा है कि उस हत्याकांड में आरोपी बना बहनोई ही विक्रम चौधरी था, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था। अब उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस इस पहलू पर खास तौर से जांच कर रही है कि कहीं साले की हत्या का बदला लेने के लिए ही तो विक्रम की हत्या नहीं की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस का बयान
युवक की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक अपने साले की हत्या में जेल भी जा चुका था। इस तथ्य को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।  -विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed