फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A family becomes stronger when a woman is empowered and aware.

Sant Kabir Nagar News: महिला के जागरूक होने से मजबूत होता है परिवार

Thu, 20 Aug 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A family becomes stronger when a woman is empowered and aware.
हैंसर ब्लाक सभागार में महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। बहू-बेटियों के सशक्तीकरण की नई पहल कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को हैंसर ब्लाॅक सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए जागरूक किया गया।
19 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाले बहू-बेटियों के सशक्तीकरण कार्यक्रम में ग्राम बालमपुर, बंतवार, बारांव, बारीडीहा, बरपरवा, बसवारीगांव, बेलमा, भैंसही, भैंसाखूट, भरतपुरा की महिलाओं ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिलाओं को जानकारी देना ही नहीं बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं बेहतर जीवन जीने की क्षमता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा महिलाओं को विभिन्न जीवन कौशल एवं बेहतर जीवन शैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि एक महिला जब अपने अधिकारों और अपनी क्षमताओं के प्रति जागरूक होती है, तो उसका प्रभाव केवल उसके जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां उससे मजबूत होती हैं।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिलीप सिंह, अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव, अन्य पुलिस स्टाफ एवं महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी बातें सुनीं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed