{"_id":"6a87438664ab426e0007742f","slug":"access-to-the-district-hospital-will-become-easier-the-road-will-be-repaired-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155891-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल की राह होगी आसान, दुरुस्त होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल की राह होगी आसान, दुरुस्त होगी सड़क
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने की जर्जर सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंचने वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार थी। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से स्थिति ऐसी बन गई थी कि सड़क पर चलना मुश्किल था। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के साथ-साथ मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती थीं। अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। वहीं डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की बात भी कही है।प्रशासन के निर्देश के बाद अब सड़क के गड्ढों को जल्द भरने की तैयारी शुरू होगी। सड़क की मरम्मत होने से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों और अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।