फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute over Eid-Milad-un-Nabi procession resolved.

Sant Kabir Nagar News: ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के विवाद का हुआ समाधान

Fri, 21 Aug 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dispute over Eid-Milad-un-Nabi procession resolved.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा । ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस और दुआ पढ़ाने को लेकर चले आ रहे विवाद का समाधान हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी व अन्य लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बन गई। सहमति के अनुसार दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम धर्मसिंहवा के प्रबंधक को जुलूस की स्वीकृति दी जाएगी, जबकि मदरसे के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना अली अहमद के जीवित रहने तक वही दुआ पढ़ाएंगे।
ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस व दुआ को लेकर धर्मसिंहवा में कई वर्ष से दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। मामला इतना पेचीदा हो गया था कि एक पक्ष ने जुलूस की स्वीकृति और दुआ पढ़ाने के विवाद को लेकर हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटा दिया था। इससे प्रशासन के सामने भी जुलूस की अनुमति देने और दुआ कराने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहदावल राजकुमार ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। उन्होंने दोनों पक्षों से उनके विचार लिखित रूप में लिए और आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। देर शाम तक मामला सुलझाने की कवायद चलती रही लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी और कुछ अन्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद तय हुआ कि दारुल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम के प्रबंधक को ईद-मिलादुन्नबी जुलूस की स्वीकृति मिलेगी।

मदरसे के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना अली अहमद के जीवित रहने तक वही दुआ पढ़ाएंगे। उनके अस्वस्थ होने अथवा निधन के बाद दुआ पढ़ाने के संबंध में प्रबंधक को निर्णय लेने का अधिकार होगा। विवाद का समाधान होने के बाद दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed