फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत: सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी

Fri, 28 Aug 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 09:29 PM IST
सार
Register For Event

अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवार से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पर अब जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
अंकित के परिवार से मिलीं सपा सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को सपा सांसद इकरा हसन और सपा विधायक नाहिद हसन मृतक के घर पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इकरा हसन ने हत्याकांड के खुलासे में देरी को लेकर शामली पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
सपा सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

कहां थी पुलिस, अभी तक कोई गिरफ्तार क्यों नहीं?
इकरा हसन ने कहा कि अंकित बालियान की हत्या बेहद दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने सवाल उठाया कि वारदात के समय पुलिस कहां थी और हमलावरों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि घटना ने शामली की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
अंकित के परिवार वालों से मिलीं इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

कानून व्यवस्था की हकीकत आई सामने
सपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बेहतर होने का दावा करती है, लेकिन शामली में हुई इस घटना ने जमीनी हकीकत सामने ला दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन

Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
अंकित के परिवार वालों से मिलीं इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

धरने पर बैठूंगी
इकरा हसन ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो वह मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ खड़ी रहेंगी।

Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
अंकित के परिजन - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश ने की अंकित के परिवार वालों से बात
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी फोन पर अंकित के परिजनों से बातचीत की और अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Iqra Hasan slams authorities over Ankit Balian murder case questions delay in arrests
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस पर बढ़ा दबाव
अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवार से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पर अब जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed